USA: भारत के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध

यूएसएः रविवार को नया कानून लागू होने के के साथ ही अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ बंद हो गया. टिकटॉक को शनिवार शाम को ऐप के स्टोर से भी हटा दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार  अमेरिका में ‘टिकटॉक’ के 170 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता थे.  निवार शाम जब लोगों ने टिकटॉक खोला तो कंपनी की तरफ से एक ‘पॉप अप’ मैसेज आया, जिसमें लिखा था, ‘अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया गया है. जिसके कारण अब आप टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

विशेष रूप से शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अमेरिका में टिकटॉक  पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा. कानून के तहत एप्पल और गूगल प्लेस्टोर के इन ऐप को पेश करने पर रोक लगा दी गई है.

भारत में टिकटॉक पर 2020 में लगा था प्रतिबंध

भारत सरकार ने जून 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं डिजिटल संप्रभुता के खतरे को देखते हुए इस पर बैन लगाया था. वहीं सरकार को यह सूचना मिल रही थी कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर अश्लील सामग्री और फेक न्यूज का प्रसारण किया जा रहा है. सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देश में जून 2020 में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

इसे भी पढ़ेः jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन व टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने व्यापक पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन

 

Spread the love

Related Posts

New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

Spread the love

New Delhi : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ पूरे देश में घटना की तीब्र निंदा एवं हमले में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी दिखी.  पिछले वर्ष 2025 में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time