Kolkata: आरजी कर रेप व मर्डर केस का दोषी संजय रॉय की मां ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

कोलकात्ताः आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने शनिवार को आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया. कोर्ट के फैसले पर आरोपी की मां मालती रॉय ने कहा कि मेरी तीन बेटियां हैं, मैं उनका (पीड़िता के माता-पिता का) दर्द समझती हूं. रॉय की मां मालती ने सियालदह कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ‘उसे सजा मिलनी चाहिए. अगर कोर्ट उसे फांसी पर लटकाने के लिए भी कहे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगी.

इसे भी पढ़ेः  USA: भारत के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध

वहीं संजय रॉय की बहन सबिता ने कहा, ‘मेरे भाई ने जो किया है, वह भयावह है. यह कहते हुए मेरा दिल टूट जाता है, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है, तो उसे अंतिम सजा मिलनी चाहिए. पीड़िता एक महिला डॉक्टर थी. बता दें, मुकदमे के दौरान जब संजय हिरासत में था, तब उनकी मां और बहन उससे मिलने नहीं आई थीं.

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time