इलाहाबादः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी है. जिसमें कई टेंट के जलने की बात बी सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन के गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. दमकल की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है. मिली जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग लगने की बात कही जा रही है.
कोई हताहत नहीं
अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी है. फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है. इलाके को सील कर दिया गया है. हवा तेज होने से आग के फैलने का खतरा बना हुआ है. फिलहाल किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ेःjamshedpur : झारखंड की किन्नर समाज की पहली महामंडलेश्वर अमरजीत जी का हुआ स्वागत
.
There is no ads to display, Please add some



















































