जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी की 425वीं पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कंबल वितरण
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में इस गोलचक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा.
भामाशाह की महिमा
राकेश साहू ने बताया कि युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगी थी, और दानवीर भामाशाह ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था. इसी कारण उन्हें दानवीर भामाशाह के नाम से जाना जाता है.
उपस्थित सदस्य
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, महासचिव पप्पू साहू, और कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: jamshedpur : सीटू और किसान सभा के सदस्यों ने किसान मजदूर एकता दिवस मनाया
There is no ads to display, Please add some



















































