Deoghar: बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के पदाधिकारियों का पटना में भव्य सम्मान

देवघर: पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में केसरवानी वैश्य सभा सह महिला सभा द्वारा 50वें परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के केसरवानी वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

 

बैद्यनाथधाम के पदाधिकारियों का सम्मान
समारोह में पटना महानगर केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी ने बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसी कार्यक्रम में नोएडा के अध्यक्ष सुजीत केसरी ने देवघर के प्रसिद्ध भजन गायक अजीत केसरी को भी सम्मानित किया.

 

महिला सभा और अन्य पदाधिकारियों को भी सराहा गया
बैद्यनाथधाम से पहुंचे अन्य पदाधिकारियों को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा केसरी, उपाध्यक्ष संजय केसरी, कोषाध्यक्ष विक्रम केसरी और संगठन मंत्री राज कुमार केसरी को सभा की ओर से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.

 

दीपक केसरी ने व्यक्त की कृतज्ञता
बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी ने पटना महानगर के सभी पदाधिकारियों का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी मेलजोल को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि संगठन की एकता और मजबूती को भी दर्शाते हैं.

इसे भी पढ़ें:  Deoghar: अशोकानंद झा बने Hindi Vidyapeeth बीएड कॉलेज के चेयरमैन

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time