Jamshedpur: माता शाकंभरी जयंती पर छत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज का समागम

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज ने सूर्य मंदिर परिसर में माता शाकंभरी जयंती और पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और माता शाकंभरी की पूजा अर्चना कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नवरतन पटेल ने की, जबकि संचालन शत्रुघ्न पटेल ने किया.


समाज के विकास की आवश्यकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब समाज में एकजुटता, सुदृढ़ता, विश्वसनीयता और शैक्षणिक माहौल हो. उन्होंने समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे हमेशा अपने समाज के लोगों को विश्वास में लेकर चलें और युवा पीढ़ी के बीच शैक्षणिक माहौल का निर्माण करें. उन्होंने नशापान से दूर रहने और भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

खेलकूद प्रतियोगिता और पुरस्कार
जयंती समारोह में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेताओं और मेघावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की सफलता में नवरतन पटेल, नरेश पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, शत्रुघ्न पटेल, मदन मोहन पटेल, शंकर पटेल और महिला समिति की शकुंतला पटेल, उमा देवी, जानकी पटेल, लक्ष्मी पटेल का विशेष योगदान रहा. इस समारोह में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे.
समारोह ने समाज की एकजुटता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया, जिससे भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: सरयू राय का ऐलान – जनसुविधा समितियों का होगा गठन, वित्त मंत्री से की यह अपील

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time