Jamshedpur: श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तों की भारी भीड़ ने किए बाबा श्याम के दर्शन

जमशेदपुर: श्री श्याम सेवा समिति द्वारा श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, बिष्टुपुर में आयोजित पांच दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार को धूमधाम से हुआ. राजस्थान के खाटू धाम से आए पृथ्वी सिंह चौहान (मंत्री, श्री श्याम मंदिर कमिटी खाटू) के सानिध्य में इस समारोह का आयोजन किया गया.

विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ अनुष्ठान
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पांच पुरोहितों पंडित संजय शर्मा, कमल शर्मा, मनीष शर्मा, बजरंगलाल शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान के साथ किया गया. मुख्य यजमान रेखा और मुकेश अगीवाल ने सभी धर्मानुष्ठानों का संपादन किया. इस दौरान शहर की धार्मिक संस्था श्री कालका माता परिवार ने मोर पंख की माला बाबा श्याम को अर्पित की.

भक्तों का उत्साह
रविवार की सुबह 11.37 बजे देवता का पूजन और श्रृंगार के बाद, दोपहर 03.31 बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर का पट खुलते ही बाबा श्याम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा. भक्तों ने श्री श्याम बाबा और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर की भव्य सजावट ने सभी का मन मोह लिया.

भजन संध्या का आयोजन
संध्या को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित कलाकार अनुभव अग्रवाल (जमशेदपुर), सौरभ शर्मा (कोलकाता), और चौतन्य दाधीच (जयपुर) ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजनों में “किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार” और “श्याम धणी को आयो रे बुलावा” जैसे लोकप्रिय भजनों ने भक्तों में जोश भर दिया.

कार्यक्रम का सफल संचालन
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में मुकेश आगीवाल, सुरेश आगीवाल, अशोक नरेड़ी, महावीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस प्रकार, भव्य समारोह के साथ ही महोत्सव का समापन हुआ.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन 1501 निशान के साथ निकली शोभा यात्रा 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time