Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में एनएचएआई (NHAI) ने विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 और 43 पर सुरक्षा और रफ्तार बढ़ाने के लिए ₹80.24 करोड़ के प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी दे दी गई है।
हादसों पर लगेगा ब्रेक, सुरक्षित होगा सफर:-
क्षेत्र में लंबे समय से ब्लैक स्पॉट्स और भारी ट्रैफिक के कारण सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई थीं। सांसद महतो ने इस गंभीर समस्या को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेसर्स एस.आर. कंस्ट्रक्शन इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारेगी।वहींइस प्रोजेक्ट के तहत बहरागोड़ा के प्रमुख जंक्शनों की सूरत बदली जाएगी।जिसमें एनएच-43 और एनएच-32 के संगम बिंदु पर सर्विस रोड के साथ एक भव्य फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहन सीधे निकल सकेंगे और शहर के भीतर का ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा। जोकि बहरागोड़ा बस स्टैंड और पीडब्ल्यूडी (PWD) चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अंडरपास का निर्माण होगा। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दुकानदारों को तेज रफ्तार भारी वाहनों के जोखिम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही एनएच-18 पर भी विशेष स्थानों पर सर्विस रोड और अंडरपास की सुविधा दी जाएगी ताकि स्थानीय यातायात व्यवस्थित रहे।
EPC मोड पर होगा त्वरित विकास:-
सांसद विद्युत वरण महतो ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए “जीवन रेखा” बताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ईपीसी (Engineering, Procurement, and Construction) मोड पर आधारित है, जिससे काम की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित होगी।इस परियोजना के शुरू होने की खबर से स्थानीय व्यापारियों और जनता में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे न केवल सफर आसान होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल माइंस चिरिया के सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह एवं सेल कर्मी सुखराम सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

गुवा : सेल के मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया में चालीस वर्षों तक सेवा देने के बाद कार्मिक विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद में कार्यरत अवधेश सिंह के साथ एक अन्य…

Spread the love

Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रिनती बेसरा को दी श्रद्धांजलि

Lपोटका : भाजपा के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिनती बेसरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दलबल के साथ उनके आवास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time