Women’s Hockey India League ओडिशा वॉरियर्स ने ने जीता ख़िताब, हेमंत ने पत्नी संग की शिरकत

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) प्रतियोगिता के उद्घाटन संस्करण का भव्य समापन हुआ. ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस ऐतिहासिक अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. उन्होंने खिलाड़ियों को चीयर करते हुए खेल के प्रति अपने गहरे लगाव का प्रदर्शन किया.

खिलाड़ियों और दर्शकों में ऊर्जा का संचार
मुख्यमंत्री और विधायक को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों और दर्शकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ. पूरे स्टेडियम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा, जिसमें हजारों दर्शक खेल का आनंद लेते नजर आए.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया समापन का आकर्षण
फाइनल मुकाबले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी ने आयोजन को और भी खास बना दिया. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस मनोरंजक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया.

उपस्थित गणमान्य अतिथि
समारोह में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की और सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह सहित कई प्रमुख गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

जमशेदपुर : झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी मेंस यूथ हॉकी 5s…

Spread the love

Jamshedpur : लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

जमशेदपुर : कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने इतिहास रचते हुए जमशेदपुर गोल्फ लीग (JGL) सीज़न-9 का खिताब अपने नाम कर लिया। बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time