कदमा में आलोक भगत की हत्या मामले में विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर साधा निशाना, कहा पूर्व मंत्री के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह आपस में ही भिड़ने लगे

बन्ना गुप्ता द्वारा पिछले पांच वर्षों में कायम किये गये भय और आतंक के माहौल का पर्दाफाश करे जमशेदपुर पुलिस

Jamshedpur जमशेदपुर पश्चिम के विधायस सरयू राय ने कहा है कि बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह अब आपस में ही लड़ने लगे हैं. शास्त्री नगर के आलोक भगत की हत्या बन्ना समर्थित आपराधिक गिरोहों की परपस्पर प्रतिद्वंदिता का ही परिणाम है. सत्ता का दबाव हटते ही बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे गिरोह आपस में ही भिड़ने लगे हैं. बुधवार को आलोक भगत की दिन दहाड़े हत्या किए जाने के मामले में
एक बयान में श्री राय ने कहा कि जिन लोगों को हथियार बना कर बन्ना गुप्ता ने पिछले पांच वर्षों में जमशेदपुर में भय और आतंक का साम्राज्य खड़ा किया था, वे अब खुद भयभीत और आतंकित हैं. उनका यह भय और आतंक कहीं बाहर से नहीं बल्कि एक ही थैली के चट्टे-बट्टों का आपसी संघर्ष है. पुलिस इसकी छानबीन करे और बन्ना गुप्ता द्वारा पिछले पांच वर्षों में कायम किये गये भय और आतंक के माहौल का पर्दाफाश करे। उनके संरक्षण में चल रहे गिरोहों की परस्पर प्रतिस्पर्धा पर पुलिस नजर रखे.
श्री राय ने कहा कि खुफिया विभाग जरूरी दस्तावेज जुटाये ताकि आगे ऐसी घटनाएं ना हों. उन्हें उम्मीद है कि जमशेदपुर पुलिस इस घटना का पर्दाफाश करेगी और इस मामले की तह तक जाएगी. अब बन्ना गुप्ता खुद भयभीत हो रहे हैं. उनके भय का कारण भी उनके द्वारा पोषित आपराधिक गिरोह ही हैं. जमशेदपुर पुलिस को पर्याप्त प्रयास करना चाहिए और बन्ना समर्थित आपराधिक गिरोहों की शिनाख्त समय पर करनी चाहिए.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

    पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time