चरनी में हुआ प्रभु यीशु का जन्म, कैरोल गीत से गूंजते रहे चर्च

प्रभु यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर विश्व शांति के लिए हुई प्रार्थना

 

 

जमशेदपुर : ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़े धूमधाम के साथ क्रिसमस पर्व मनाया . शहर के सभी गिरजाघरों में मंगलवार रात 12 बजे प्रभु यीशु मसीह का जन्म चरनी मे कराया गया. प्रभु यीशु के जन्म के बाद जन्मा यीशु राजा जन्मा जन्मा. गीत से चर्च रात भर गूंजते रहे. कार्यक्रम रात 10 बजे से लेकर एक बजे तक चला. प्रभु यीशु के जन्म लेते ही प्रभु के अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. बालक यीशु की आराधना शुरू हो गई. लोग कैरोल गीत के माध्यम से शांति, भाईचारा और क्रिसमस के आगमन का संदेश देने लगे. प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही विशेष प्रार्थना की गई.

विशेष प्रार्थना आयोजित

उनके जन्म के साथ ही संसार में प्रेम फैलाने का संदेश दिया गया. प्रभु यीशु के जन्म से पूर्व सुबह से गिरजाघर में विशेष प्रार्थना की गई. सुबह से प्रार्थना सभा प्रवचन का दौर शुरू हो गया. इसमें प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. शहर के तमाम चर्च पूरी तरह से सजे हुए है.  चर्च में प्रार्थना के लिए सज-धजकर पहुंचने वालों का हुजूम देखने लायक था. बड़ों से लेकर बच्चे तक पूरे उत्साह में थे. क्रिसमस पर्व को लेकर चर्चों के बाहर भी ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह रहा. शहर के चर्चों में प्रार्थना के बाद बड़ी संख्या में लोग पार्कों में पहुंचे और क्रिसमस का आनंद उठाया. पार्क में लोगों की भीड़ रही. सिनेमा घरों में भी क्रिसमस के मौके पर भीड़ देखने को मिली. सांता क्लॉज के रूप में युवकों ने बच्चों के बीच मिठाइयां और उपहार भी बांटे.

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time