करीम सिटी कॉलेज के छात्र ने राज्यस्तरीय कहानी लेखन में दूसरा स्थान किया प्राप्त

 रांची के ऑड्रे हाउस में राज्य स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मानव घोष ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 में कहानी लेखन में पूरे झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन रांची के ऑड्रे हाउस में किया गया. कहानी लेखन प्रतियोगिता में झारखंड के प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले  प्रतिभागियों ने भाग लिया. मानव घोष ने अपनी उत्तम कहानी लेखन से झारखंड राज्य में दूसरे स्थान पर रहे थे. मानव घोष करीम सिटी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहे है. उनके  इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने उन्हें बधाई दी. साथ ही मानव घोष नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव – 2025  के अंतर्गत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, कला,  संस्कृति खेल और युवा विभाग के मंत्री सुदिव्या कुमार, सोनू और कुमार गौरव, अध्यक्ष झारखण्ड राज्य युवा आयोग, साथ ही रांची के विभिन्न कॉलेज के शिक्षक और प्राचार्य भी उपस्थित रहे.

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time