30 दिसंबर तक चलेगा श्रीमद् भागवत कथा, पंडित दीपक शास्त्री करेंगे कथा वाचन
जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा गांव में 24 से 30 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस आवसर मंगलवार को 101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकली।जिसकी अगुवाई अयोध्या से आए कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री ,अनिल भक्त व पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल।ने की। इस कलश यात्रा से पूरा गांव भक्ति में हो गया। इस मौके पर कथा वाचक दीपक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है।जिसके जरिए भागवत कथा में बताए गए ज्ञान को आत्मसात कर परमात्मा से जुड़ कर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। वहीं पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल व अनिल भक्त ने कहा कि विश्व शांति, सनातन समृद्धि व सृष्टि सुरक्षा को लेकर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शंकर दा गांव किया गया है। कथा का विश्राम आगामी 30 दिसंबर को होगा। आझ के कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत भक्त, शंकर भक्त,अमित कुमार भक्त,बिमल कुमार भक्त , गणेश चंद्र भक्त , चित्रा रंजन भक्त, समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।
There is no ads to display, Please add some


















































