सीडीओ धालभूम ने वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

  1.  परिसर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाये जाने के दिए निर्देश
  1. जमशेदपुर: एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नाइट गार्ड नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराये जाने की बात सामने आई, पेयजल की समस्या व सफाई कर्मी भी नहीं थे। इस संबंध में  ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। वहीं परिसर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाये जाने के लिए भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सखी-वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है।
वहीं सीडीओ ने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई अव्यस्क बच्चा किसी प्रकार से शोषित एवं अपने मौलिक अधिकारों से वंचित दिखे तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना जरूर दें ताकि प्रशासन द्वारा उनका उचित आवासन एवं देखभाल सुनिश्चित किया जा सके।  मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज उपस्थित थे।
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

    बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time