Jharkhand: रांची में 140 गृहरक्षकों ने पूरा किया यातायात प्रशिक्षण, पासिंग आउट समारोह संपन्न

रांची:  रांची के धुर्वा स्थित गृहरक्षक प्रशिक्षण केंद्र में आज रांची जिला यातायात में प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों के दूसरे बैच का पासिंग आउट समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर कुल 140 गृहरक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा किया।

इन गृहरक्षकों को रांची शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण टीटीएस जमशेदपुर के अनुभवी अनुदेशकों द्वारा कराया गया, जिसमें यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर रहा।

समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात प्रथम) और समादेष्टा होमगार्ड रांची मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षित गृहरक्षकों को बधाई दी और उन्हें ईमानदारी व दक्षता से अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रांची के रेडिशन ब्लू में चार थानों की संयुक्त कार्रवाई, रंगे हाथ पकड़े गए जुआरी

Spread the love

Related Posts

Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्राचार्य ने कहा- त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं

रांची (संगीता पाण्डेय) : एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में धूम – धाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर ईईडीपी विभाग के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ।नन्हें – मुन्ने…

Spread the love

Muri : सिल्ली-मुरी में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों एवं स्कूलों में घुसा पानी

मुरी : अगले दो दिनों से सिल्ली मुरी में लगातार बारिश होने से सिल्ली-मुरी में जगह-जगह बरसात का पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति सिंगपुर चौक से सिंगपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time