Jamshedpur : शंकोसाई में बंद घर की खिड़की तोड़ नकद समेत 3.50 लाख की चोरी

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर चार स्थित खड़िया बस्ती निवासी रजनीश सिंह के घर चोरी हो गई। रजनीश अपने परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव गए थे। मंगलवार सुबह जब वे लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है। तलाशी लेने पर जानकारी मिली कि चोरों ने घर में रखे 80 हजार नकद, 2.50 लाख के गहने समेत चुक्का में रखे रुपए की चोरी की है। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

चोर पीछे की खिड़की तोड़ घर में घुसे थे

रजनीश ने बताया कि वे अपने परिवार संग बाहर गए थे। मंगलवार को लौटे और घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर पीछे की खिड़की तोड़ घर में घुसे थे और नकद समेत गहनों की चोरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *