स्वास्थ्य मंत्री ने किया देवघर अस्पताल का औचक निरीक्षण
देवघर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ, इरफान अंसारी ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सभी वार्ड, पैथोलॉजी, दवा वितरण, भंड़ार आदि का जायजा लिया। मरीज और उनके परिजनों से बात की और अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सक-कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया, ताकि लोंगो को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं मिलती रही।
व्यवस्था संतोषप्रद
निरीक्षण के दौरान मरीज़ों और उनके परिजनों द्वारा कुछ कमियां मंत्री के समक्ष रखा गया। जिसमें तत्काल सुधार का निर्देश मंत्री ने सिविल सर्जन को दिया। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था संतोषप्रद है। तीर्थनगरी होने के नाते देवघर में आने वाले दिनों में 300 बेड का अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही पुराने सदर अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा। विधानसभा में देवघर विधायक सुरेश पासवान ने पुराने सदर अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। 300 बेड के अतिरिक्त अस्पताल का काम जल्द चालू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल के पैथोलॉजिकल लैब, जिसे एसआरएल कंपनी संचालित करती है, वहां रजिस्टर तक संधारित नहीं हो रहा है। जांच के दौरान कंपनी द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। ऐसा लग रहा है कि जांच के नाम पर केवल पैसा तो कंपनी नहीं ले रही है। इसलिए सिविल सर्जन से कहा है कि कंपनी को शोकॉज करे और उससे तीन घंटे के भीतर जवाब ले।
इसे भी पढ़ें :Gua : इस्पात मंत्री एचडी. कुमारस्वामी 7 अप्रैल को करेंगे किरीबुरु का दौरा, खदानों के भविष्य पर होगा बड़ा फैसला