आचार्य किशोर कुमार के निधन से विधायक सरयू राय मर्माहत, बताया व्यक्तिगत क्षति

विधायक के विद्यार्थी जीवन के मित्र थे किशोर कुणाल

जमशेदपुरः बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह पटना हनुमान मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया. रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर सरयू राय ने लिखाः पटना के श्री हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे. आज सुबह हृदयघात ने उन्हें हमसे छीन लिया. वे विद्यार्थी जीवन से हमारे मित्र रहे हैं. मेरे बुलाने पर वे केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आए थे. किशोर कुणाल का निधन मेंरी व्यक्तिगत क्षति है.

इसे भी पढ़ेंः पटना हनुमान मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, शोक की लहर

श्री राय ने आगे लिखाः आचार्य किशोर कुणाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म आदि क्षेत्रों में यशस्वी संस्थाओं का निर्माण किया. वह एक मिसाल बन गए थे. उन पर हमें गर्व है. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें। मर्माहत परिवारजनों एवं सुहृद समूह को शोक सहन करने की क्षमता दें. उनकी कृतियों को आगे बढ़ाने का आशीष दें. गौरतलब है कि श्री किशोर पटना के महावीर मन्दिर न्यास के सचिव भी थे. वह पटना के ज्ञान निकेतन नामक प्रसिद्ध विद्यालय के संस्थापक भी थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार आयुर्वेद दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड के थानों में मुस्लिम थाना प्रभारियों के प्रतिनिधित्व पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने उठाए सवाल, कहा-546 थानों में केवल 18 मुस्लिम थाना इंचार्ज 

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस में थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों की पोस्टिंग में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time