राष्ट्र सेविका समिति का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग द्वारा सोनारी के आरएमएसहाई स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ. झारखंड प्रांत की सह कार्यवाहिका त्रिपुला दास की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शकुंतला पाठक ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत की बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने. इसके सिवा मंच पर विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति भी उपस्थित रही. समारोह की मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्येय, विचार और कार्यप्रणाली एक ही है. परंतु संघ जहां राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करती है वहीं समिति राष्ट्र निर्माताओं का निर्माण करती है. अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शकुंतला पाठक ने कहा कि स्त्रियां सर्व शक्तिमान होती हैं, इनमें राष्ट्रीय भावना भरने जैसा महत्वपूर्ण कार्य समिति कर रही है. साथ ही समिति के कार्यो को और बढ़ाने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें : विजया गार्डन में भागवत कथा का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक, निकलेगी कलश यात्रा

समिति के कार्यप्रणाली की दी जानकारी

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा माता अष्टभुजा देवी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं ध्वजारोहण कर किया गया. मुख्य अतिथि जामवंती मिश्रा ने जहां समिति के इतिहास की जानकारी दी.  वहीं विभाग कार्यवाहिका एवं कार्यक्रम की संयोजिका सुधा प्रजापति ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालीं. धन्यवाद ज्ञापन  महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने किया.इस मौके पर डॉ रागिनी भूषण, जामवंती मिश्रा एवं डॉ शकुंतला पाठक को उनके राष्ट्र-जागरण, सांस्कृतिक उत्थान एवं संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित  किया गया. प्रशिक्षण प्राप्त बहनों ने योग-चाप, योगासन, दंड प्रहार, जूडो-कराटे के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन कर लोगों को प्रभावित की. कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचला सिन्हा, कंचन देवी, पुनिया देवी, रिंकू कुमारी, इंदु सिंह, विशालाक्षी शेषाद्रि, हरप्रीत कौर आदि  बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

इसे भी पढ़ें  : कोलकाता में टाटा अल्ट्रा 10 माइल मैराथन आयोजित

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

मौके पर डॉ कविता परमार, डॉ अनीता शर्मा, डॉ कृष्णा,वीणा वर्णवाल, माया वर्णवाल, अनीता प्रसाद, अपर्णा सामंत,इंदु सिन्हा, विमला सिंह,मंजु सिंह, मीना साहू, संध्या सिंह, देवी भूमीज, लता रानी साव, ममता आर्या, शशि कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्र सिंह, भास्कर जोशी,अभय सामंत, मनोज सिंह चौहान, श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा सहित शताधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के थानों में मुस्लिम थाना प्रभारियों के प्रतिनिधित्व पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने उठाए सवाल, कहा-546 थानों में केवल 18 मुस्लिम थाना इंचार्ज 

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस में थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों की पोस्टिंग में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य…

Spread the love

TATA MOTORS : फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी है। सोमवार को फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time