आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर ने नेशनल साइंस डे 2025 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (IOP), भुवनेश्वर में आयोजित इंटर-स्कूल साइंस एग्जीबिशन में तीसरा स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के नवीन वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए, जिससे युवा प्रतिभाओं की रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल उजागर हुए । यह उपलब्धि विज्ञान के प्रति छात्रों में जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है । विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और संकाय सदस्यों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई दी.
इसे भी पढ़ें : Naxal Attack : सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेऱ
There is no ads to display, Please add some





















































