Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान धार्मिक पर्यटन से उत्तर प्रदेश को हुआ लाभ, इस रोडवेज ने कमाए 8 करोड़

प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने वाराणसी रोडवेज बसों के माध्यम से प्रयागराज और अन्य जनपदों की यात्रा की. इस दौरान वाराणसी रोडवेज को करीब डेढ़ महीने की अवधि में 8 करोड़ से अधिक का लाभ हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 लाख से अधिक यात्रियों ने वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र जैसे जनपदों के लिए रोडवेज बस सेवा का लाभ लिया.

विशेष तैयारी और लाभ का आंकड़ा

प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिनों के लिए वाराणसी रोडवेज ने विशेष तैयारियां की थीं. महाकुंभ मेला क्षेत्र और अन्य जनपदों के लिए वाराणसी रोडवेज से लगातार बसें चलायी जा रही थीं. परिवहन निगम वाराणसी के अनुसार, महाकुंभ के इस 45 दिन की अवधि के दौरान रोडवेज को 38.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ. यह आंकड़ा सामान्य समय की तुलना में लगभग 8 करोड़ रुपये अधिक है.

सार्वजनिक परिवहन का महाकुंभ में अहम योगदान

महाकुंभ के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने रोडवेज को खासा फायदा पहुंचाया. ट्रेन और निजी वाहनों के बाद रोडवेज बसों का सबसे अधिक उपयोग किया गया. लाखों लोग रोडवेज बसों पर निर्भर रहे, जिससे परिवहन विभाग को वित्तीय लाभ हुआ और महाकुंभ के इस आयोजन ने आर्थिक गति को भी बढ़ावा दिया.

धार्मिक पर्यटन से उत्तर प्रदेश को हुआ लाभ

इस महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि राज्य को करीब 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. इसके अलावा, काशी और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में रिकॉर्ड चंदा प्राप्त हुआ, जो धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभाव को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 8 लाख श्रद्धालुओं को मिला आयुष सेवा का लाभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time