Deoghar : जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में स्वागत समिति गठित

 

देवघर : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को पुराने सदर अस्पताल परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रासन देवी ने की। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे। संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा ने बताया कि अखिलेश्वर पांडेय की मौजूदगी में स्वागत समिति का गठन किया गया।

कुमारी रीना बनी अध्यक्ष

इसमें कुमारी रीना को अध्यक्ष, निरुलता बेसरा, आसिफ हुसैन, नंदिनी कुमार को उपाध्यक्ष, मुन्ना राय को स्वागत मंत्री, अलका कुमारी, बबीता कुमारी, किरण कुमारी गुप्ता को महिला संयोजिका और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कुमार शुभम, राज तिवारी, सोमित चक्रवर्ती, गणेश पोद्दार, सुबोध कुमार मांझी, अजय कुमार दास, सुमन कुमार, पुष्पा कुमारी, नीरज कुमार पांडेय, ब्रजेश कुमार मूर्ति, संदीप कुमार, रणधीर कुमार, शशि कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजेश दास, रामाकांत मेहरा, किरण कुमारी गुप्ता, सरिता सिंह, प्रियंका कुमारी, निरुलता कुमारी, कुसुम कुमारी, रश्मि प्रभा, पुष्पलता पूजम, सत्यनारायण दास, अनिता मरांडी, विभा कुमारी, कुमार श्याम मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में खरकई तट पर डंप कर जलाया जा रहा कचरा, एनजीटी के निर्देशों का हो रहा उल्लंघन

Spread the love

Related Posts

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time