Deoghar: प्रदेश प्रभारी K. Raju 9 मार्च को पहुंचेंगे देवघर, स्वागत की तैयारियां पूरी

देवघर: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू के देवघर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. यह बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की. इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और बैठकों की रूपरेखा पर चर्चा की गई.बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को होने वाली संगठन सृजन पर परिचर्चा बैठक में देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों के अध्यक्ष, प्रखंड, नगर, और मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस बैठक का आयोजन सुभाष चौक स्थित होटल बैजनाथ बिहार में किया जाएगा.

9 मार्च को होगी भव्य स्वागत की योजना

9 मार्च की शाम को प्रदेश प्रभारी के राजू का देवघर आगमन होगा. उनका भव्य स्वागत देवघर जिला कांग्रेस द्वारा किया जाएगा. इसके बाद वे रात्रि का विश्राम परिसदन में करेंगे और अगले दिन बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे.

जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन की चर्चा

बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जमीनी स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों से संगठन के कार्यों पर विस्तृत परिचर्चा करेंगे. इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है.

बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, अवधेश प्रजापति, नागेश्वर सिंह, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, और कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर एम्स में पासपोर्ट मेले का आयोजन, 100 से अधिक कर्मचारियों के बने पासपोर्ट

Spread the love

Related Posts

Assembly Elections  : पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर शहर लौटे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कहा- बंगाल परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा है और आदिवासी समाज इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जंगलमहल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के मांझी बाबा, पारंपरिक ग्राम प्रधानों तथा आदिवासी समाज के मार्गदर्शकों के साथ…

Spread the love

Jhargram : चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी का आपत्तिजनक ओडियो क्लिप वायरल, लक्ष्मीकांत साऊ ने साइबर थाने में दर्ज करायी शिकायत

झाड़ग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले झाड़ग्राम में एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time