Adityapur : नागरिक समन्वय समिति ने महिलाओं को किया जागरूक, पारुल सिंह ने कहा, महिला ही बेहतर परिवार, समाज, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती हैं

 

आदित्यपुर : 2 रोड नंबर 12 में नागरिक समन्वय समिति महिला कमेटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं में दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी होती है। महिला अगर ठान लेती है तो दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। पारुल सिंह ने कहा कि एक महिला ही बेहतर परिवार, समाज, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

महिलाओं की अहमियत समाज के हर तबके में है – पारुल सिंह

हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। लिहाजा महिलाओं की अहमियत समाज के हर तबके में है। पारुल सिंह ने कहा की महिलाओं में एक जुटाता के साथ आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए। ताकि वे समाज में निरंतर मिसाल कायम करती रहें । कार्यक्रम का आयोजन नागरिक समन्वय समिति आदित्यपुर नगर अध्यक्ष निरंजन मिश्रा के देखरेख में आयोजित हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री उषा पांडे ,सामाजिक कार्यकर्ता रुक्मणी पूर्ति, करुण लता मिश्रा, शशि प्रभा ,ज्ञानवी देवी, सोनी सिंह, सोनी ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक संघ के राजमंगल ठाकुर, दिवाकर झा ,विमल सिंह, विनोद शंकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamhsedpur : डिफेंस सर्विसेज में भी महिलाओं को शामिल किया जा रहा जो उनकी क्षमता स्वीकार्यता को दर्शाता है – सीटीओ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time