Jharkhand: कर्नाटक में मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड की ऐतिहासिक जीत, कुल 24 पदक जीते

बेंगलुरु : कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में आयोजित 45 वें ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के छठे और अंतिम दिन (9 मार्च 2025) झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की पुरुष और महिला टीम ने कड़ी स्पर्धा के बीच कुल 24 पदक जीते हैं. इनमें 06 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 04 कांस्य पदक शामिल हैं.

पदक विजेताओं का शानदार प्रदर्शन

आज के परिणामों में, पुरुषों के 85 प्लस आयु वर्ग में जमशेदपुर के बी एन राव ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. वहीं, महिलाओं के 30 प्लस आयु वर्ग में गीता रानी हांसदा ने 1,500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया.

पुरुषों के 50 प्लस आयु वर्ग में अनिल कुमार साह ने 10,000 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया. इसके अतिरिक्त, पुरुषों के 70 प्लस आयु वर्ग में 10,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते.

विजयी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव संजीव कुमार तोमर ने सभी पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. इस सफलता ने राज्य की खेल प्रतिभाओं को एक नया उत्साह और प्रेरणा दी है.

झारखंड की टीम ने इस चैंपियनशिप में अपनी उत्कृष्टता और संघर्ष का परिचय देते हुए यह साबित कर दिया कि जब खेलों में समर्पण और मेहनत होती है, तो सफलता अवश्य मिलती है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Politics:  कांग्रेस सदन में सरकार की कार्रवाई का विरोध कर क्या सिद्ध करना चाहती है? क्या हैं इसके मायने आइए जानते हैं…

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : बांसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में कटक की टीम ने जीता खिताब

बाल्मीकि नगर (कटक) ने सिडू कानु (झाड़ग्राम) को हराकर हासिल किया ₹1.70 लाख का नकद पुरस्कार समापन समारोह में युवाओं को खेल के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश बहरागोड़ा :…

Spread the love

Muri : मुरी खेल मैदान में 55वीं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुंडा ब्रदर्स बनी चैंपियन

“खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है” – देवेन्द्र नाथ महतो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन और विजेताओं का सम्मान मुरी : पांच परगना क्षेत्र की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *