12 जनवरी से रांची में होगा हॉकी इंडिया विमेंस लीग,तैयारी अंतिम चरण में

 

फाइल फोटो

रांचीः हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली झारखंड की धरती पर एक बार फिर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा होने जा रहा है.राज्य में पहली बार हॉकी इंडिया विमेंस लीग का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में 12 जनवरी से होने जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी से महिला टीम रांची पहुंचकर मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर देंगी. हॉकी की दीवानगी को देखते हुए और हॉकी के सारे मैच के टिकट हॉकी खिलाड़ियों के लिए निशुल्क रखा गया है. दर्शकों को टिकट ऑनलाइन माध्यम से लेना होगा जो पूरी तरीके से निशुल्क होगा.

 

इसे भी पढ़ेः इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे कॉलेज, अगले साल से होना है शुरू

खेल विभाग और हॉकी झारखंड की ओर से रांची आने वाली महिला टीमों के स्वागत के साथ-साथ स्टेडियम के मेंटेनेंस और रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण पर है. महिला एचआईएल विमेंस लीग की टीम के साथ-साथ पुरुषों के भी एचआईएल के चार मैच रांची में खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जनवरी 2025 को रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ होगा. हॉकी इंडिया विमेंस लीग के लिए रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चार टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, उड़ीसा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर और सुरमा हॉकी क्लब शामिल है.

झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी जलवा

इसमें झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगी, जिसमें सुरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीम टाटी और निक्की प्रधान रहेंगी, जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग वहीं बंगाल टाइगर से ब्यूटी डुगडुग और बिनीमा धान खेलेंगी. इसके साथ ही 18 जनवरी के पुरुषों के एचआईएल के दो मैच जबकि 22 जनवरी और 24 जनवरी 2025 को एक-एक मैच रांची में खेला जाएगा. ऐसे में एक बार फिर हॉकी के फेवर के लिए राजधानी रांची समेत हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली झारखंड की जनता तैयार है, 12 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियम को पूरी तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है.

झारखंड की बेटियों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन किया

 

भारतीय हॉकी टीम को झारखंड से ओलंपियन माइक किंडो, सिल्वानुस डुंगडुंग , सुमराई टेटे, विमल लकड़ा, वीरेंद्र लकड़ा, अंसुता लकड़ा, अल्मा गुरिया , पुष्पा टोपनो ,अश्रिता लकड़ा जैसे खिलाड़ी मिले है. वहीं वर्तमान में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रौशन कर रही है.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

    जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

    Spread the love

    jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

    जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time