Jamshedpur : टाईगर जयराम महतो से कन्वाई चालकों के आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह

मजदूर प्रतिनिधि ज्ञानसागर प्रसाद ने डूमरी के विधायक को लिखा पत्र

जमशेदपुर : झारखंड के डूमरी के विधायक टाईगर जयराम महतो से जमशेदपुर में मजदूर आंदोलन की अगुवाई करने का आग्रह किया गया. इस आशय का एक पत्र कन्वाई चालक संघ के नेता मजदूर प्रतिनिधि ज्ञान सागर प्रसाद ने लिखा. पत्र में उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में मजदूरों का बुरा हाल है. मजदूरों की जायज मांगों पर यहां के राजनीतिक दल चुप्पी साधे हैं. विगत 1 मार्च 2024 से अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे कन्वाई चालकों की सुध नहीं ली जा रही है. कन्वाई चालक टाटा मोटर्स की उत्पादित नई गाड़ियों ( बस, ट्रक, डंपर, ट्रेलर) का चेचिस विक्रय के लिए पूरे भारत में पहुंचाने का काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनी ‘मंईयां सम्मान योजना’, घंटो मशक्कत के बाद भी लाभुकों को मिल रही निराश

लेकिन उन्हें ना तो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है. ना हीं ओवरटाइम का वेतन, सालाना बोनस, गाड़ी ले जाने वाले ड्राइवर का इंश्योरेंस, पीएफ आदि ही मिलता है. यहीं नहीं वेतन का भुगतान भी बैंक के माध्यम से नहीं होता है. ज्ञान सागर प्रसाद ने उन्हें बताया कि कन्वाई चालक विगत एक वर्ष से धरना पर बैठे हैं. लेकिन अभी तक प्रबंधन, प्रशासन अथवा राजनीतिक पार्टी की ओर से किसी तरह की पहल की गई. मजदूर प्रतिनिधि ने विधायक जयराम महतो से मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आगे आने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में स्टील सिटी शाखा ने जीते 10 पुरस्कार, बना ‘श्रेष्ठ शाखा’

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time