Potka: कलिकापुर में महाप्रभु महामिलन उत्सव, 251 कुमारी कन्याओं ने की कलश यात्रा

पोटका: श्री श्री महाप्रभु महामिलन उत्सव सह अखंड महामंत्र नाम यज्ञ के अवसर पर कलिकापुर में माता शची ठकुरानी सेवा समिति द्वारा 251 कुमारी कन्याओं की एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में विधि-विधान से बागान स्थित नदी से जल भरकर पूजा अर्चना के साथ यज्ञ स्थल तक लाया गया.इस भव्य कलश यात्रा का नेतृत्व प्रभुपाद गोपीनाथ गोस्वामी, रवि महंती और उनकी धर्मपत्नी भवानी महंती ने किया. साथ ही हरीसभा प्रमुख संतोष दास और पूरे कलिकापुर ग्रामवासी भी उपस्थित रहे. इस दौरान राधे कृष्ण की भव्य झांकी का आयोजन भी किया गया, जिसने धार्मिक माहौल को और भी पवित्र बना दिया.

धार्मिक संदेश और पुण्य की बात

गोपीनाथ गोस्वामी, रवि महंती और हरी सभा प्रमुख संतोष दास ने बताया कि इस कलश यात्रा में भाग लेने वाले भक्तों ने महत्वपूर्ण योगदान किया और पुण्य के भागी बने. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग लोभ, पाप, मोह और माया के जाल में फंसे हुए हैं, लेकिन इसका एक हल है – राधे कृष्ण के नाम का जाप. इस जाप के माध्यम से व्यक्ति अपने सांसारिक दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है और मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग पर चल सकता है.

धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान

उन्होंने यह भी बताया कि राधे कृष्ण के नाम का जाप कर सुखमय जीवन जीते हुए, व्यक्ति परलोक धाम की ओर भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है. इस संदर्भ में, उन्होंने सभी से धर्म के मार्ग को अपनाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: 30 मार्च को गम्हरिया में जुटेगा यादव समन्वय समिति, नई कार्यकारिणी का भी होगा गठन

Spread the love

Related Posts

Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।…

Spread the love

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time