Adityapur : असामाजिक तत्वों के आतंक से परेशान है मूड़कुम गांव के ग्रामीण, नहीं बेच पा रहे अपनी जमीन

 

आदित्यपुर : गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़कुम गांव के ग्रामीण स्थानीय कुछ असामाजिक तत्वों के करतूत से परेशान है। ग्रामीणों ने बुधवार को पारस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव के गैर सीएनटी प्रभावित वर्ग के लोग अपनी जमीन डेवलपर बेचना चाहते है। ताकि अपना घर और बच्चों की शिक्षा हो सके। लेकिन गांव के कुछ असामाजिक तत्व एक नई राजनीतिक पार्टी का चोला ओढ़कर यहां जमीन को बेचने से रोक रहे है। उनकी जमीन पर शाम से सुबह तक आठ से दस की संख्या में ये लोग उनकी जमीन पर शराब पीते है। उनकी जमीन को देखने आनेवाले ग्राहकों को भड़काते है।

खुद जेसीबी लगाकर बाउंड्री को तोड़वा देते है

प्रशासन को सरकारी जमीन बताकर शिकायत करते है और खुद जेसीबी लगाकर बाउंड्री को तोड़वा देते है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका पचास एकड़ जमीन सीतारामपुर डैम को दिया गया है। किसी तरह का रोजी रोजगार उनके पास नहीं है, इसलिए अपनी जमीन को बेचकर बच्चों के स्कूल का फीस और परिवार का भरण पोषण करना चाहते है। लेकिन राजेश महतो, अमृत महतो नामक व्यक्ति आठ से दस की संख्या उनकी जमीन पर भयादोहन करने के उद्देश्य से परेशान कर रहे है। यही नहीं शिव साईं कंस्ट्रक्शन डेवलपर को ये लोग रास्ते में रोककर दस लाख की रंगदारी तक की मांग की।

लोगों के जीवन यापन पर आफत आ गया है

जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज करवाया गया है। इनके आतंक से सभी गैर सीएनटी प्रभावित लोगों के जीवन यापन पर आफत आ गया है। क्योंकि उनके पास जमीन ही है जिसे बेचकर अपना परिवार चलाते है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि अंचल उनकी जमीन का सरकारी मापी कर दे और जमीन बेचने के लिए पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। मौके पर शक्ति पदों सिंह, देवाशीष सिंह, नवकुमार सिंह, कानू गोराई, भीम मंडल, मंशा कैबरतो, अधिराज सिंह देव, प्रदीप चौधरी, भूपति चौधरी, राजू चौधरी, नकुल मंडल, रविन्द्र मंडल, सुमन मंडल, धीरज सोनार आदि मौजूद थे।

 ग्राहक लेकर जाने पर बना लिए बंधक

शिव साईं कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर ललित झा ने बताया कि उन्होंने पांच एकड़ गैर सीएनटी जमीन ग्रामीणों से खरीदा है। लेकिन राजेश महतो, अमृत महतो तथा अन्य उनके दस लाख की रंगदारी मांगी। उनकी गाड़ी को रोककर बंधक बना लिया था। पुलिस ने उन्हें सही सलामत छुड़वाया है। वे ग्रामीण युवाओं को खेलकूद से लेकर अन्य सहायता करते रहे है। लेकिन कुछ चंद लोग इस तरह से उन्हें परेशान कर रहे है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीडीह शराब दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच-49 पर सड़क हादसा में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार…

    Spread the love

    Gua : बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी,  छानबीन में जुटी पुलिस

    गुवा : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time