Potka : प्राथमिक विद्यालय पोटका के फरहान का नवोदय विद्यालय में चयन

 

पोटका : प्राथमिक विद्यालय के छात्र फरहान हुसैन का चयन नवोदय विद्यालय में सत्र 2025 के लिए हुआ है। लगातार दो वर्षों से इस विद्यालय से नवोदय विद्यालय के लिए बच्चे उत्तीर्ण हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुसुम बोस का कहना है कि वह अपने स्तर से बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु पूरी तरह से समर्पित है. एवं उन्हें सही दिशा निर्देश देकर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अलग से तैयारी करवाती है.

प्रधानाध्यापिका कुसुम बोस को परिजनों ने दिया धन्यवाद

वही गरीब छात्र-छात्राओं को अपने से सहयोग भी करती है.  ताकि नवोदय, एकलव्य आदि विद्यालयों में बच्चों का चयन हो और बच्चे उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़े, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो. साथ ही बच्चे की सफलता में विद्यालय प्रबंधन समिति का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है.  वही बच्चों के नवोदय विद्यालय में चयन होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.  छात्र फरहान हुसैन का कहना है कि मेरी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा, फरहान हुसैन के परिवार जनों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुसुम बोस आदि को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें : Saugaat-E-Modi: मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी की ‘सौगात-ए-मोदी’ पहल को सराहा, कहा – विश्व गुरु बनने का सपना मुस्लिमों के बिना अधूरा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

    जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

    Spread the love

    Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time