Jamshedpur: शहर में इस दिन लगेगा MSME इकाइयों के लिए जागरूकता-सह-उद्यम पंजीकरण शिविर

जमशेदपुर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत MSME इकाइयों के लिए एक जागरूकता-सह-उद्यम पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर 29 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर (पुराना कोर्ट परिसर, साकची) के सभागार में आयोजित होगा.

शिविर में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

यह शिविर विशेष रूप से उन सभी उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए है जो PMFME, PMEGP, PM-विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं. इस शिविर में भाग लेने के लिए लाभार्थियों को अपनी इकाई के पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ लेकर आना होगा:
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• बैंक पासबुक
• आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर

उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

यह शिविर MSME इकाइयों को सरकारी योजनाओं के तहत पंजीकरण करने और उन योजनाओं का लाभ उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. सभी इच्छुक लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में भाग लें और अपने उद्यम को पंजीकृत कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खनिजों के अवैध खनन पर लगेगी लगाम, बनाये जाएंगे चेकपोस्ट 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने  फ्रेंडशिप डे पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मनाया अपनत्व का उत्सव

जमशेदपुर :  फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने मनीफीट स्थित हरिजन बस्ती में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ स्नेह, सम्मान और समानता का संदेश देते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time