PM Modi ने बच्चों से की गर्मी की छुट्टियों में #HolidayMemories साझा करने की अपील, जानिए इसमें क्या है खास

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बच्चों और उनके अभिभावकों से गर्मियों की छुट्टियों में उनके अनुभव #HolidayMemories के साथ साझा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों के लिए अपने शौक को अपनाने और नए हुनर को सीखने का है, जैसे कि टेक्नोलॉजी, थिएटर, स्पीच या लीडरशिप क्वालिटी.

सेवा कार्यों में जुड़ने का सुझाव

पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि वे गर्मियों की छुट्टियों में विभिन्न सेवा कार्यों और वॉलंटियर एक्टिविटीज से जुड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करना चाहिए और इस समय का उपयोग सकारात्मक कामों में लगाना चाहिए.

MY-Bharat कैलेंडर और अनोखी पहलें

प्रधानमंत्री ने MY-Bharat के विशेष कैलेंडर की भी चर्चा की, जिसे इस समर वेकेशन के लिए तैयार किया गया है. कैलेंडर में स्टडी टूर, जन औषधि केंद्रों की जानकारी, वाइब्रेंट विलेज अभियान, पदयात्रा और संविधान के प्रति जागरूकता जैसे विभिन्न अनोखे प्रयासों को शामिल किया गया है.

सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की ओर कदम

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह गर्मी की छुट्टियां न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का समय हैं, बल्कि यह उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी कराती हैं. प्रधानमंत्री ने बच्चों और उनके माता-पिता से अपील की कि वे अपने छुट्टियों के अनुभव #HolidayMemories के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि इन अनुभवों को आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल किया जा सके.

इसे भी पढ़ें :

Pm Modi Podcast: युवाओं को जीवन की चुनौतियों और सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सलाह – “सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती”
Spread the love

Related Posts

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time