Jamshedpur: आजादनगर फायरिंग केस, पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, हथियार भी बरामद

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र में आसमा मस्जिद के पास हुई हवाई फायरिंग के मुख्य आरोपी इमरान उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया.

क्या था मामला?

31 मार्च की देर शाम आजादनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद रात करीब 1:30 बजे इमरान, मोनी इमरान उर्फ कटप्पा और अन्य साथियों ने मिलकर मस्जिद के बाहर हवाई फायरिंग की थी.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पहले मोनी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे. मुख्य आरोपी इमरान उर्फ विक्की की तलाश जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है.
पुलिस इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: नई रेलवे लाइन के लिए मृदा परीक्षण अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time