Breaking News Jharkhand: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PA के आवास पर ED का छापा

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी पीए ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह दबिश दी. डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी में रांची से आई ईडी टीम ने अचानक छापेमारी शुरू की, जिससे घर में हड़कंप मच गया.

20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

जमशेदपुर के अलावा रांची समेत राज्यभर में 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी आयुष्मान भारत योजना में हुए कथित घोटाले से जुड़ी है.

कार्रवाई अभी भी जारी

ईडी की टीम अभी भी तलाशी अभियान चला रही है. छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है. मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरहुल के दिन घंटों बिजली कटौती – हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी सफाई, जानिए क्या रामनवमी और मुहर्रम पर भी कटेगी बिजली?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time