Jamshedpur: 27 सेवा शिविरों तक पहुंचा पानी, बागबेड़ा समिति की संगठित पहल

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के समस्त रामनवमी झंडा पूजा स्थलों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज एवं जुस्को के सहयोग से जल आपूर्ति की गई. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने इस संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी की.

लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को मिला समान सहयोग

पूरे क्षेत्र के लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी अखाड़ों के पूजा स्थलों तक पानी की टंकियों के माध्यम से जल पहुंचाया गया. यह सेवा विशेष रूप से टैंकरों के माध्यम से की गई. इसमें बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल यादव का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा.

27 सहायता शिविरों में पहुंचा जल

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों द्वारा 27 स्थानों पर बनाए गए सहायता शिविरों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया. प्रमुख स्थानों में निम्न स्थल शामिल हैं:

टाटानगर स्टेशन पर तीन स्थान
रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में दो स्थान
बागबेड़ा लाल बिल्डिंग पर तीन स्थान
गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली मंदिर
रेलवे स्कूल, वायरलेस मैदान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर
कैलाश धाम चौक पर दो स्थान
थाना चौक पर दो स्थान
डीवी रोड बिल्डिंग मैटेरियल के पास
जगदीशपुर रोड, हरहरगुड़डू काली मंदिर, बड़ा तालाब, बाजार और देवता भवन
सोमाई झोपड़ी, रामनगर स्थित विभिन्न मंदिर
बागबेड़ा कॉलोनी का दुर्गा पूजा मैदान
पवित्रा पांडे के निवास के सामने

झुग्गी बस्तियों में भी पहुंचा जल

सेवा सिर्फ मंदिरों और शिविरों तक सीमित नहीं रही. बागबेड़ा के नया बस्ती क्षेत्र तथा हरहरगुड़डू के बड़ा तालाब के पास की बस्तियों में भी टैंकरों से पानी पहुंचाया गया. कुछ स्थानों पर जुगसलाई पालिका के टैंकों से भी मदद ली गई.इस सेवा में सुबोध झा के साथ समिति के संयोजक विनोद राम, दीपक डांगी, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, आकाश कुमार, विनोद कुमार, विनय सिंह, भूषण प्रसाद, अखिलेश राय और अन्य सहयोगियों का सक्रिय योगदान रहा.

 

इसे भी पढ़ें :

Saurabh Murder Case: जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी गर्भवती, हत्या, ड्रम में शव और अब मातृत्व – कहानी में नया अध्याय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time