Potka: पोटका में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे, कलश यात्रा बनी आस्था का संगम

पोटका: हेंसड़ा गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर में संगमरमर की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यह यात्रा स्थानीय नदी तक पहुंची, जहाँ कुवांरी कन्याओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा. राधे-कृष्ण के जयकारों के साथ जब यह जल मंदिर परिसर लाया गया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

प्राण प्रतिष्ठा के साथ आरंभ हुई पूजन विधि

पवित्र जल को मंदिर में कलश स्थापना के लिए प्रयोग में लाया गया. इसके पश्चात मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई और पूजा-अर्चना के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. ग्रामीणों की उपस्थिति और सहभागिता ने आयोजन को और भी भावपूर्ण बना दिया.,ग्राम प्रधान रंजन प्रधान ने जानकारी दी कि मंदिर को यह भव्य संगमरमर की राधे-कृष्ण की मूर्ति ग्रामवासी विष्णुपद बेरा द्वारा दान स्वरूप भेंट की गई है. उन्होंने बताया कि यह मूर्ति एक दिवंगत पुत्र की स्मृति में समर्पित की गई है.

‘मूर्ति में जीवित हैं पुत्र की यादें’

विष्णुपद बेरा ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पुत्र नीतीश कुमार बेरा का असामयिक निधन हो गया था. उसी की स्मृति को अमर बनाए रखने हेतु यह मूर्ति मंदिर को अर्पित की गई. उन्होंने कहा, “इन मूर्तियों में मुझे अपने पुत्र की छवि दिखाई देती है. यह केवल मूर्ति नहीं, मेरे पुत्र की जीवंत यादें हैं.”

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 27 सेवा शिविरों तक पहुंचा पानी, बागबेड़ा समिति की संगठित पहल

Spread the love

Related Posts

Muri : सीसीएल के खिलाफ धरना दे रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मुरी :  मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी  द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय…

Spread the love

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time