महाकुंभ में एक देश-एक कार्ड के तहत मिलेगा अनाज, आंशिक तौर पर लोग ले सकेंगे राशन

प्रयागराज : महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के पास कार्ड है तो राशन के लिए भटकना नहीं होगा। किसी भी राज्य का राशन कार्ड हो, वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत महाकुंभ में राशन मिलेगा। कार्डधारक आंशिक तौर पर भी राशन ले सकेंगे। केंद्र सरकार की योजना के तहत राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट ढाई-ढाई किलो मुफ्त चावल और गेहूं दिया जाता है। महाकुंभ में पांच लाख से अधिक कल्पवासियों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा हजारों की संख्या में श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मी भी महाकुंभ में कार्यरत हैं। देश में कहीं के भी कार्डधारक हों, महाकुंभ में खुली दुकानों पर राशन प्राप्त कर सकेंगे। यानी, यदि किसी कार्ड में परिवार के चार सदस्यों के नाम शामिल हैं तो यहां एक, दो या तीन सदस्यों का राशन भी प्राप्त किया जा सकता है। शेष राशन संबंधित दुकान से लिया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, एक पुलिसकर्मी भी हुआ शहीद

बनने लगे अस्थायी राशन कार्ड

महाकुंभ में आने वाले कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं को सरकारी दुकानों से सस्ते दर पर चावल, आटा और चीनी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति व्यक्ति तीन किग्रा आटा और दो किग्रा चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक कार्ड पर एक किग्रा चीनी दी जाएगी। चावल छह, आटा पांच तथा चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं के अस्थायी राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। राशन कार्ड मेला क्षेत्र में खुले अस्थायी दुकानों पर आवेदन करने वालों के सत्यापन तथा सर्वे के आधार पर बनाए जाएंगे। इसके लिए 93 लेखपाल लगाए गए हैं, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

बनेगा अस्थायी घरेलू गैस कनेक्शन

महाकुंभ में जरूरत के अनुसार अस्थायी घरेलू गैस कनेक्शन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालु एवं कल्पवासी घर से लाए सिलिंडर में भी गैस भरवा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए घरेलू कनेक्शन के साक्ष्य दिखाने होंगे। गैस सिलेंडर पांच, 14 और 19 किग्रा के मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ने के लिए सौ करोड़ की लागत से पथ निर्माण विभाग बनाएगी सड़क

अखाड़ों, संस्थाओं को दिए जाएंगे परमिट

अखाड़ों तथा संस्थाओं को अधिक राशन की जरूरत होगी। इसलिए इन्हें परमिट जारी किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू करने की तैयारी है। परमिट संस्थाओं की मांग तथा उनके सत्यापन के बाद जारी किए जाएंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *