छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, एक पुलिसकर्मी भी हुआ शहीद

 

छत्तीसगढ़ः बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए वहीं रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक हेड कांस्टेबल भी शहीद हो गया. रविवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में गया था तभी नक्सलियों ने गोली बारी शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ेः ठंड से बचाव के लिए विधायक ने 100 सबर परिवारों के बीच किया कंबल का वितरण 

 

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी थमने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम की भी जान चली गई. उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

Spread the love

Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time