प्रयागराज : महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के पास कार्ड है तो राशन के लिए भटकना नहीं होगा। किसी भी राज्य का राशन कार्ड हो, वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत महाकुंभ में राशन मिलेगा। कार्डधारक आंशिक तौर पर भी राशन ले सकेंगे। केंद्र सरकार की योजना के तहत राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट ढाई-ढाई किलो मुफ्त चावल और गेहूं दिया जाता है। महाकुंभ में पांच लाख से अधिक कल्पवासियों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा हजारों की संख्या में श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मी भी महाकुंभ में कार्यरत हैं। देश में कहीं के भी कार्डधारक हों, महाकुंभ में खुली दुकानों पर राशन प्राप्त कर सकेंगे। यानी, यदि किसी कार्ड में परिवार के चार सदस्यों के नाम शामिल हैं तो यहां एक, दो या तीन सदस्यों का राशन भी प्राप्त किया जा सकता है। शेष राशन संबंधित दुकान से लिया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, एक पुलिसकर्मी भी हुआ शहीद
बनने लगे अस्थायी राशन कार्ड
बनेगा अस्थायी घरेलू गैस कनेक्शन
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ने के लिए सौ करोड़ की लागत से पथ निर्माण विभाग बनाएगी सड़क
अखाड़ों, संस्थाओं को दिए जाएंगे परमिट
There is no ads to display, Please add some



















































