Deoghar : मनरेगा मजदूरों की समस्या से अवगत हुए इंटक नेता , तीन महीनने से नहीं मिली मजदूरी

 

देवघर :  देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार की उपस्थिति में मधुपुर प्रखंड स्थित पटवाबाद पंचायत के पटवाबाद गांव में मनरेगा मजदूर के साथ एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मनरेगा मजदूरों से बातचीत कर उनसे जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई। इस दौरान मनरेगा मजदूरों ने बताया कि विगत तीन महीना से उन्हें कोई मजदूरी नहीं मिली है।

मामूली रकम देकर उनका शोषण किया जा रहा है

मनरेगा ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है तथा काम किसी और से कराया जा रहा है। सही मनरेगा मजदूरों को एक मामूली रकम देकर उनका शोषण किया जा रहा है। इतना ही नहीं मनरेगा जॉब कार्ड बनने के बावजूद भी बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें तीन-तीन साल से कोई काम नहीं मिला है। बैठक में देवघर जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, मधुपुर प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सलमा खातून एवं एवं इंटर की बबली सिंह उपस्थित थी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

    जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

    Spread the love

    Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time