Adityapur : विधायक चंपई सोरेन से क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई

आदित्यपुर : भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व जिला मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पानी संबंधित समस्या को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सुरेन से उनके आवास झीलिंग गोरा में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही आदित्यपुर नगर निगम के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या शुरू हो गई है । पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश लोगों के घरों में बोरिंग का पानी आना बंद हो चुका है।

आपदा में अवसर तलाशने में लग

सप्लाई पानी अधिकांश क्षेत्रों में नहीं आती है. पानी की समस्या बढ़ते ही आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारी आपदा में अवसर तलाशने में लग गए है। जब आम जनता अपनी पानी की समस्या से निजात हेतु अपने खर्च पर बोरिंग कराने जाते है तो सरकारी रशीद के साथ साथ मोटी रकम ऊपरी चढ़ावा के रूप में देना पड़ रहा है।गर्मी बढ़ने के साथ साथ पानी की समस्या और भयावह रूप लेगी।

टैंकरों और डीप बोरिंग पर आश्रित

गर्मी बढते ही आदित्यपुर की जनता निगम के टैंकरों एवं डीप बोरिंग पर आश्रित हो जाती है।इन सारी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सुरेन ने भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पानी संबंधित सभी समस्याओं के लिए वे उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या समाधान कराएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सुरेन से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सतीश शर्मा, वरीय भाजपा नेता रंजीत प्रधान, सन्नी कुमार एवं अमित सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रफ्तार बनी हादसे की वजह, टाटा मोटर्स गेट के पास पलटा ट्रक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time