Jamshedpur: आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, 14 से 20 अप्रैल तक रेलवे यात्री रहें सतर्क

चांडिल: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस तकनीकी एवं संरचनात्मक कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा. इसमें कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का आंशिक समापन या प्रारंभ अन्य स्टेशनों से किया जाएगा.

रद्द की गई ट्रेनें
68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर
दिनांक: 14, 18 और 19 अप्रैल को रद्द रहेगी.

18019/18020 (झारग्राम-धनबाद-झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस
दिनांक: 14 और 17 अप्रैल को रद्द रहेगी.

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
68090/68089 (आद्रा-मिदनापुर-आद्रा) मेमू पैसेंजर
दिनांक: 14, 18 और 20 अप्रैल को यह ट्रेन विष्णुपुर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएगी.

यात्रियों के लिए सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करें. यात्रा तिथि के अनुसार अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से संपर्क करें.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: भाटीन पंचायत को मिला नया PLB, गांव में जश्न का माहौल

 

Spread the love

Related Posts

Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

Spread the love

Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time