Gua : गुवा के आरसी चर्च में कलिसिया समाज के लोगों ने मनाया खजूर पर्व

 

गुवा : आज रविवार को आरसी चर्च में कलिसिया समाज के लोगों ने खजूर पर्व मनाया। इस दौरान आरसी चर्च के फादर पास्कल भुइंया के द्वारा प्रभु यीशु के जीवनी पर संदेश दिया और कहा कि आज पूरी कलिसिया खजूर का पर्व मना रही है। यह विशेषकर यीशु ख्रीस्त का दुख भोग की यादगारी मैं यीशु यह जानते हुए भी उन्हें येरुसलेम में दुख उठाना पड़ेगा। वे येरुसलेम में गए जहां येरुसलेम निवासी रास्ते पर कपड़े और खजूर की डालियों को बिछाकर उनका स्वागत किया।

होसन्ना गाते हुए प्रभु यीशु का स्वागत किया

दाऊद के पुत्र की होसन्ना गाते हुए प्रभु यीशु का स्वागत किया। खजूर पर्व रविवार के इस सप्ताह के साथ ही कैथोलिक कलिसिया चलीसा काल के सबसे महत्वपूर्ण सप्ताह में प्रवेश करते हैं। जिसे हम सभी पुण्य सप्ताह या पवित्र सप्ताह के नाम से जाना जाता है। इस मिस्सा बलिदान में चर्च में उपस्थित लोग ओलिवर तिर्की,हाबिल आइंद, दीपिका लकड़ा, राजू समद, अल्बर्ट डाहांगा,समूल होरो,पुष्पा भेंगरा, नीलू किस्पोट्टा,मारग्रेट तिर्की, मुक्ति मिंज, संदीप आइंद, जेवियर भेंगरा सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : नशा मुक्ति के लिए किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

गुवा : नशा मुक्त अभियान के तहत 22 जून की रात किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में एक महत्वपूर्ण रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त…

Spread the love

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time