चाकुलिया : भाजपा के सम्पर्क कार्यालय में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी मौजूद थे. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि 3200 रूपये प्रति क्विंटल धान बेचने वाले किसानों के खाते में उतनी ही राशि भेजे. अगर समय पर रकम नहीं भेजी जाएगी तो किसानों में निराशा होगी.
इसे भी पढ़ें : भारत जाकात माझी परगना महाल ने पेसा कानून लागू करने की मांग की
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में मंडल अध्यक्ष पार्थ सारथी महतो, शतदल महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, राजीव महापात्र, दिनेश कुमार सिंह,दिलीप महतो संजय दास, देवाशीष मंडल, शचिन्द्रनाथ पाल ,महादेव महतो, चंडी चरण मुंडा, मिंटू नंदी, दीपेश पलाई, उत्तम मुर्मू, परिमल दास, बनमाली दास, जहर गोप, मुन्ना भारती, राणाप्रताप गोप, पूर्ण सीट रोहित पति समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
There is no ads to display, Please add some



















































