Chaibasa: गौशाला रोड स्थित जॉगर्स पार्क का भव्य लोकार्पण, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के गौशाला रोड स्थित भूमि पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा द्वारा विकसित जॉगर्स पार्क का शनिवार को भव्य लोकार्पण किया गया. उद्घाटन झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया.
इस अवसर पर जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिंहा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, तथा संबंधित प्रमंडल के वन पदाधिकारी आर.पी. सिंह समेत चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित रहे.

पार्क भ्रमण एवं सुविधाओं की समीक्षा

लोकार्पण उपरांत मंत्री बिरुवा सहित सभी पदाधिकारियों ने पार्क का भ्रमण कर वहां विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. इस क्रम में पार्क में अधिष्ठापित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया.

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से, पार्क में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इसके अतिरिक्त, सामाजिक वानिकी प्रमंडल की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे वे अपने-अपने घरों एवं क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें.

इसे भी पढ़ें :

jamshedpur : झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक ने सरकार से सेविकाओं को 5 जी मोबाइल देने की मांग की

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time