Potka: चुहाड़ विद्रोह के महानायक के संदेश को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प, 25 अप्रैल को निकलेगी 500 बाइक की रैली

पोटका: पोटका प्रखंड क्षेत्र में भूमिज युवा मंच की अगुवाई में 25 अप्रैल 2025 को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर 500 मोटरसाइकिलों के साथ एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें एक हजार से अधिक महिला-पुरुष युवा भाग लेंगे। रैली का उद्देश्य गंगा नारायण सिंह के संघर्ष, चुहाड़ विद्रोह की गौरवगाथा, और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

ढेंगाम से होगी रैली की शुरुआत

यह भव्य रैली सुबह 08:00 बजे ढेंगाम स्थित गंगा नारायण सिंह चौक से आरंभ होगी। मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार झंडा दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। प्रारंभ में वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

व्यापक तैयारी और सहयोग

आदिवासी भूमिज युवा मंच, पोटका के संयोजक मनोरंजन सरदार और संजय सरदार ने तेंतला रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए तेल, टी-शर्ट, साड़ी, झंडे और दोपहर के भोजन की व्यवस्था मंच द्वारा की जाएगी।

रैली का रूट और पड़ाव

रैली ढेंगाम से शुरू होकर हरिणा स्थित मागाड़ बुरू दिशुम जायराथान पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद कोवाली होते हुए कैरासाई ग्राम सभा पहुंचेगी। इसके बाद रैली चाकड़ी मोड़, हल्दीपोखर, रोलाघुटू, हाता चौक, तिरिलडीह, छोटा बांदुआ, पोड़ाभुमरी होते हुए खाड़ियासाई स्थित वीर गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगी।

रास्ते में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विभिन्न ग्राम सभाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

संपर्क व सहभागिता

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोग बिहारी लाल सरदार (6299452633) या भृगुराम सरदार (9523045284) से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

प्रमुख उपस्थित लोग

पत्रकार वार्ता में मुखिया असीत सरदार, मुखिया कालिपदो सरदार, पूर्व मुखिया चंका सरदार, फुलचांद सरदार, भरत सरदार, गोपीनाथ सरदार, बिरेंद्र सरदार, उपेन सरदार, मनोहर सरदार, मोनिका सिंह, रतन सरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: खनन विभाग की कार्रवाई को बताया अवैध, पटमदा थाना में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने व मशीन मुक्त करने की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आईडीटीआर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने ली ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ

जमशेदपुर : इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू…

Spread the love

Potka : बड़ाभूमरी में महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, रंगोली व अल्पना प्रतियोगिता आयोजित

जन्मदिन पर डॉ. अनूप मंडल ने महिलाओं व बालिकाओं को किया प्रोत्साहित पोटका : बजरंगबली एवं मां लक्ष्मी कमेटी बड़ाभूमरी की ओर से लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रंगोली एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time