Gamharia: बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ईएसआई डिस्पेंसरी से बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊषा मोड़ के पास लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। तत्पश्चात घटना की जानकारी गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

चांडिल निवासी ने की थी बाइक की पहचान

पीड़ित चांडिल के रूदिया गांव निवासी दुर्योधन गोप ने बताया कि वह अपने साले मुकेश प्रधान की बाइक लेकर ईएसआई डिस्पेंसरी आया था। बाहर निकलने पर उसने देखा कि एक युवक उसकी बाइक लेकर तेजी से भाग रहा है। थोड़ी दूर जाने पर वह युवक बाइक को एक अन्य युवक को सौंपकर खुद वहां से भाग गया।

लोगों ने किया पीछा, पुलिस को सौंपा

दुर्योधन गोप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीछा किया और ऊषा मोड़ के पास भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को गम्हरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में और कौन-कौन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: “रक्तदान महादान” के नारे के साथ आधुनिक पावर में रक्तदान शिविर, 47 यूनिट रक्त संग्रह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : मानुषमुड़िया पंचायत में ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर किसानों को किया गया जागरूक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत भवन में केंद्र सरकार के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को जागरूक करने और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने…

Spread the love

Jamshedpur : कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो दुकानें सील

जमशेदपुर : मीडिया में अवैध पटाखा बिक्री की खबर चलने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई की है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में बिना लाइसेंस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time