Bahragora :  गंगा नारायण सिंह जैसे वीरों से प्रेरणा लेने की जरूरत : संजीव सरदार

बहरागोड़ा के ईछड़ासोल में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235 वीं जयंती का आयोजन
बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलावांध पंचायत अंतर्गत ईछड़ासोल स्थित  मैदान में शुक्रवार को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235 वीं जन्म जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने  पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की तथा  गाजे बाजे के साथ पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. वहीं पदयात्रा के पश्चात एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, राजलाबांध पंचायत के मुखिया डोमा नायक, तथा भूमिज समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे.
सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हम कभी अंग्रेजों के गुलाम थे.गंगा नारायण सिंह वह वीर योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों के ज़ुल्म और जमीन पर लगाए गए टैक्स का विरोध किया। इसी लड़ाई वे शहीद हो गए. आज जब हमारी संस्कृति और परंपरा खतरे में है, तब हमें गंगा नारायण जैसे वीरों की याद से प्रेरणा लेनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि भूमिज समाज को एकजुट होकर अपनी परंपराओं, संस्कारों और संस्कृति को बचाना होगा. उन्होंने घोषणा की कि वे कल्याण मंत्री से मिलकर ईचड़शोल में एक बहुउद्देशीय भवन (हाल) बनाने की पहल करेंगे, साथ ही वीर गंगा नारायण सिंह एवं वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं भी लगाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में साधु सरदार, उदय सरदार, दीपक कुमार सरदार, बाबलु सामंत, गोपीनाथ सरदार,मनोहर सरदार, भरत सरदार,हागोरी मिस्त्री,राधाबल्लभ सिंह,रंजीत नायक,संभु नायक तथा भरत चंद्र दिगार, बाबलु सामंत, सीमन्त नायक, जगत सीकरी, प्रियरंजन दीगार, सूरज नायक, साधु नायक, शंभु नायक, साधन नायक, भूपति नायक, जगत शिकारी, अश्वनी दीगर, दुर्गा नायक, चैतन्य नायक सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के कलाकारों ने वीरता, संस्कृति और परंपरा से जुड़े गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time