Deoghar: पहलगाम की घटना के विरोध में आक्रोश, कांग्रेस का कैंडल मार्च

देवघर: जिला कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम की दुखद घटना के विरोध में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम स्थानीय टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया और इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने किया. इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी एकजुटता दिखाई.

घटना की निंदा, भारत सरकार से ठोस कदम की मांग
इस अवसर पर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि पहलगाम की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. पूरे देश में इस घटना को लेकर गम और आक्रोश का माहौल है. उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वे इस घटना में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ ठोस कदम उठाएं और उन्हें ऐसी सजा दिलवाएं, जिससे भविष्य में कोई भी हिंदुस्तान की तरफ आंख उठा कर न देख सके.

कठोर निर्णय की आवश्यकता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि यह अमानवीय घटना पूरे हिंदुस्तान को झकझोर देने वाली है और इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि हम इस घटना में मारे गए सभी नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनकी मांग थी कि भारत सरकार उन आतंकवादियों के खिलाफ कठोर निर्णय लें, ताकि उन्हें कड़ी सजा मिल सके, और यह उन मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम में प्रमुख नेता रहे शामिल
कैंडल मार्च में प्रदेश सचिव राजेन्द्र दास, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता, मकसूद आलम, मुकुंद दास, सौरभ दास, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, नगर कांग्रेस के कुमार बाबा, सुधीर गुप्ता, पंकज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, गणेश दास, विकास राउत, इम्तियाज शेख, विनोद मणि, आशुतोष पासवान, चंदन कुमार, अशोक झा, प्रीतम भारद्वाज, मुकेश बरनवाल, पिंटू कुमार सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time