Adityapur: संविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जिला स्तर पर भी निकलेगी रैली

आदित्यपुर: संविधान बचाओ रैली को आगामी 3 मई को रांची धुर्वा मैदान में सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रेलवे मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने की.

प्रखंड और नगर अध्यक्षों को सौंपा गया दायित्व
बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मंच और मोर्चा के प्रतिनिधि, सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे. सभी को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भाग लें. बैठक में यह भी तय हुआ कि 3 मई को रांची में रैली के बाद जिला स्तर पर भी संविधान बचाओ विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि 11 मई निर्धारित की गई है.

महत्वपूर्ण पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव तथा नगर पर्यवेक्षक सुरेश धारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. इनके साथ ही नगर अध्यक्ष राहुल यादव, कपाली अध्यक्ष सनूर रहमान, गम्हरिया अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, चांडिल अध्यक्ष राजाराम महतो, जिला महासचिव खिरोड़ सरदार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जमील अशरफ, बबन, मुकेश श्रीवास्तव तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए.

संगठित प्रयासों से रैली को बनाएंगे ऐतिहासिक
सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि संविधान की रक्षा के लिए पार्टी एकजुट होकर कार्य कर रही है. रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले भर में प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. उपस्थित अन्य सदस्यों में सुरेश धारी, तस्लीमा मल्लिक, रामशंकर पांडेय, रमेश ठाकुर, संगीता प्रधान, कुणाल राय, संदीप गोप, रमेश बालमुचू, मुन्ना सिंह, मिसर बंसरिया, झरना मन्ना, बीरेंद्र तिवारी, अंजनी कुमार, मुबारक मोमिन, कौशल कुमार आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: आतंकी हमले के विरोध में झारोटेफ ने आयोजित किया आक्रोश मार्च, आतंकवाद के पुतले का किया दहन
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time